घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, महिला की तबीयत बिगड़ी, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरूद क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार घटना 18 फरवरी की है। बताया गया कि 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अपने छोटे नातियों के साथ थीं, जबकि उनका बेटा और बहू काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनकी निगरानी की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है तथा जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में काम कर रही महिला से दुष्कर्म: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button