गरियाबंद महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र-अपात्र सूची की जारी, दावा-आपत्ति 26 फरवरी तक आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद मिशन वात्सल्य योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के विषेशीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर पद संविदा भर्ती के लिए 22 दिसम्बर से 21 जनवरी तक पंजीकृत डाक के माध्यम से जिले के कार्यक्रम अधिकारी के पते में आवेदन आंमत्रित किया गया था।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आवेदनों का स्क्रुटनी समिति द्वारा पात्र-अपात्र की सूची को जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत कर पात्र-अपात्र की सूची तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको कोई आपत्ति हो वे इस संबंध में दावा-आपत्ति 18 फरवरी से 26 फरवरी शाम 5:00 बजे तक जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर निर्धारित गुगल लिंक के माध्यम से ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद के सूचना पटल पर एवं गरियाबंद जिले के वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते है। इस लिंक से सीधे करें दावा आपत्ति https://gariaband.gov.in/notice_category/भर्ती 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में 20 से 24 फरवरी तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 500 से अधिक इन पदों पर होगी भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button