राजिम विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता – रोहित साहू

टू लेन मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छग शासन द्वारा राजिम विधानसभा क्षेत्र के कुरुद से तरीघाट टू लेन मार्ग के निर्माण हेतु 25 करोड़ 87 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क की मंजूरी मिलने से समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सौगात से उत्साहित ग्रामीणों ने राजिम विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर उनका भव्य अभिनंदन किया और क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित था। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यह भाजपा सरकार और विधायक रोहित साहू की सक्रियता से संभव हो रहा है जिससे हमारे क्षेत्र में विकास को गति मिल रही है। मुलाकात के दौरान विधायक रोहित साहू का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया गया।

सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता

ग्रामीणों के स्नेह पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि राजिम विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। कुरुद-तरीघाट मार्ग के लिए राशि की स्वीकृति के लिए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आने वाले समय में विधानसभा के हर कोने तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत, गोपी राम ध्रुव भाजपा मण्डल अध्यक्ष कोपरा, दीपक साहू प्रदेश प्रचार-प्रसार सह प्रमुख भाजयुमो, हेमंत वर्मा मण्डल महामंत्री कोपरा, तुलेश्वरी साहू सरपंच भेंडरी, लोमश राम साहू, धनीराम साहू सोसायटी अध्यक्ष, लीलेश टंडन, चंद्रशेखर साहू, मनीष साहू, बिसु साहू, जगदीश साहू, भागवत साहू, लोकेश साहू, नारद ध्रुव एवं लुकेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात : टू लेन सड़क निर्माण हेतु 25.87 करोड़ रुपए स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button