अभनपुर में मुर्गा दुकान संचालक पर चापड़ से हमला, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में मुर्गा दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़े उरला निवासी दीपक कुमार साहू ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता जुलाराम साहू शनिचरी बाजार, अभनपुर में मुर्गा दुकान संचालित करते हैं। 22 फरवरी 2026 को शाम करीब 3.30 बजे दीपक अपनी दुकान (बायपास ओवरब्रिज के पास) में मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे उमेश साहू ने मोबाइल पर सूचना दी कि अभनपुर निवासी शन्नी ध्रुव बुलेट मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचा और बातचीत के दौरान दुकान के अंदर रखे मुर्गा काटने वाले चापर से जुलाराम साहू के गले पर वार कर दिया।
घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल जुलाराम साहू को तत्काल शासकीय अस्पताल अभनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया, जिसके पश्चात परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग : इनोवा से कुचलकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, जानिए पूरा मामला











