नई कार और ट्रक के बीच भीषण हादसा तीन की मौत 3 गंभीर घायल एक ही परिवार से थे सभी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- मुख्य मार्ग डौंडीलोहारा दिल्लीराजहरा पर सहगांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार  ट्रक से जा टकराई हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन  घायल हो गए  । मवेशी के अचानक सामने आ जाने से कार का बैलेंस बिगडा और यह हादसा हो गया । घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार चंपा राम साहू ने नई स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी जिसमें सपरिवार डोंगरगढ़ दर्शन के लिए गए थे कार की पूजा कराने के बाद डोंगरगढ़ से लौटते वक्त यह हादसा हो गया कार के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से कार मवेशी से टकराई और बैलेंस बिगड़ गया इतने मे कार  विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जा टकराई और यह भीषण हादसा हो गया कार के सामने का भाग पूरी तरह चकनाचूर हो गया । हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक फरार हो गया । हादसे में बुजुर्ग महिला बेटी और उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सभी कार सवार एक ही परिवार से हैं और 1 दिन पहले ही नई स्विफ्ट डिजायर कार खरीद कर पूजा-अर्चना के लिए डोंगरगढ़ गए थे। मृतकों के नाम चंपालाल साहू उसकी बेटी खुशी साहू उसकी मां अहिल्याबाई  है। घायलों में चंपालाल के पिता रामजी साहू उनकी पत्नी यमुना साहू और भतीजा रिद्धीक शामिल है ।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल