गरियाबंद जिला स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने जिले स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को मेडल व बुके देकर सम्मानित किया। विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी रश्मि नायक, पीएम श्री सेजेस हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद जिन्होंने वाणिज्य विषय में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था, तथा दीपिका साहू, सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद, जिन्होंने गणित विषय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। इन दोनों छात्रों को कलेक्टर सभा कक्ष में, कलेक्टर द्वारा मेडल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने पीएम श्री सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद के दसवीं की छात्रा एकलव्य ध्रुव को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्टेट लेवल पर फर्स्ट रैंक गोल्ड मेडल, तथा नेशनल लेवल पर पांचवा रैंक के लिए बधाई तथा शुभकामना दी।

कलेक्टर ने इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि वे इसी तरह लक्ष्य बनाकर निरंतर मेहनत करते रहे, तथा नित नया मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर डीएमसी शिवेश शुक्ला, एपीसी मनोज केला, संस्था प्रभारी दीपक कुमार बौद्ध, शिक्षिका शुभांगी दुबे, शिवानी सिंह, महिमा तिर्की आदि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने शहर विकास योजना के संबंध में ली बैठक, शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर की गई चर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button