गरियाबंद में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग का छापा, चार रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी गैस वितरकों को आयल कंपनियों के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग से संबंधित चार प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 नग घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है।

इनमें 11 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 8 नग खाली गैस सिलेण्डर शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि जिले के ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट से 2 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 4 नग खाली गैस सिलेण्ड जब्त किए गए है।

इसी तरह शिव फैमिली रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं 2 खाली गैस सिलेण्डर, अमन फैमिलि रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं होटल हार्माेनी एण्ड जायका रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर और 2 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किए गए है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : नवापारा सहित रायपुर जिले में घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर सख्ती, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button