खेत में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, इस बात से परेशान होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत (खार) में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरदा निवासी भगवती बंजारे पिता शोभाराम बंजारे (19 वर्ष) ने आधी रात अपने घर के पीछे स्थित खेत (खार) में एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लवन अस्पताल भेजा गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में युवती के विवाह को लेकर चर्चा चल रही थी, हालांकि अभी तक कोई रिश्ता तय नहीं हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवती इसी बात से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

बर्थडे पार्टी के बाद पेड़ पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button