युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए मानसिक प्रताड़ना और उकसाने का आरोप लगाया है। घटना रायगढ़ जिला के पुसौर थाना क्षेत्र का है।

शादी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम घुघवा निवासी 27 वर्षीय किशोर दास रविवार सुबह नदी जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटों बाद सुबह करीब 8 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, किशोर दास का विवाह अप्रैल 2025 में ग्राम पिरहा निवासी विलासिनी वैष्णव के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच रहने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पत्नी शहर में अलग रहने की जिद कर रही थी, जबकि किशोर अपने माता-पिता के साथ गांव में रहना चाहता था।

मारपीट और पैसों की वसूली का आरोप

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई और इसके बाद कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक किशोर दास के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 21 मार्च को कोतरा रोड के पास ससुराल पक्ष के लोगों ने किशोर को रोककर मारपीट की और उसके मोबाइल से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए। इसके साथ ही जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां भी दी गईं।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद किशोर घर पहुंचा और रोते हुए पूरी बात बताई थी। लगातार मानसिक दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही किशोर और उसकी पत्नी के बैंक खातों की जांच कराने की भी मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेम प्रसंग का दर्द: प्रेमी की मौत का सदमा, नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button