तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को रौंदा, पेट फटने से मौके पर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ग्राम दनौट निवासी विकाश कुमार सिदार अपने परिचित से मोटरसाइकिल (CG 13 SA 1854) लेकर चंद्रपुर की ओर जा रहा था। शाम करीब 4 बजे जैसे ही वह बड़ेभंडार रोड पर अडानी प्लांट के पास पहुंचा, उसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर (OD 16 N 4366) की चपेट में आ गया।
मौके पर ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और पेट फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को एम्बुलेंस से पुसौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़











