चरित्र शंका : बेटे ने की मां की हत्या, आए दिन होता था इस बात को लेकर विवाद, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चरित्र शंका को लेकर एक बेटे ने अपनी ही मां की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका को शराब पीने की भी लत थी, जिसके कारण बेटा परेशान रहता था। मृतक महिला का नाम मीरा उरांव है। मामला कोरबा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राताखार बस्ती में मीरा उरांव अपने छोटे बेटे मनोज उरांव के साथ रहती थी। उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। उसका बड़ा बेटा पॉक्सो एक्ट केस में जेल की सजा काट रहा है। मृतका शराब पीकर टून रहती थी, जिसके चलते उसका छोटा बेटा बहुत तनाव में रहता था। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। बेटा को मां के चरित्र पर भी संदेह था, जिसके कारण वो हमेशा उससे झगड़ा करता रहता था।
गुरुवार रात बेटा मनोज उरांव घर पहुंचा, तो एक बार फिर मां के साथ उसका विवाद होने लगा। गुस्साए बेटे ने चाकू निकाला और मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर आसपास के लोग जब शोरगुल सुनकर घर पहुंचे, तो वहां महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी। पतासाजी के दौरान आरोपी बेटा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल