शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के टॉयलेट में इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शादी के महज 12 दिन बाद 23 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी की रहने वाली नूतन दीवान (23 वर्ष) की शादी 12 मार्च को मगरलोड क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली निवासी कामेश कंवर (दीवान) के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। शादी के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। गुरुवार को नूतन ने घर के टॉयलेट में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मगरलोड पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है और विवाह को एक माह भी पूरा नहीं हुआ था, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों, ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। एक नई जिंदगी की शुरुआत के महज कुछ दिनों बाद ही इस तरह मौत हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
घटना के बाद ग्राम खैरझिटी और फिंगेश्वर इलाके में शोक की लहर है। मृतका के मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
फंदे लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप











