बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली 10 साल की मासूम, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। प्रारंभिक जांच में खेल के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जुनवानी में मृतका ललिता महंत घटना के समय घर पर ही मौजूद थी और बाड़ी में खेल रही थी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां ललिता को फंदे पर लटका हुआ देखकर सभी के होश उड़ गए।
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने तत्काल बच्ची को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची रस्सी से खेल रही थी और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत











