बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा – 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ : इस तिथि को होगा परीक्षा का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव, अनुमोदन एवं संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 (BSCN26) का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका हैं, जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी, जिसका समय पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 01 जून 2026 से उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा, जो उसी बैंक खाते में जमा किया जाएगा जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी, 430 पदों पर चयन सूची जारी, इस तारीख से होगी काउंसलिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button