फिंगेश्वर पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई : गांजा तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि अवैध गांजा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के मामलों में केवल मौके पर पकड़े गए आरोपियों तक सीमित न रहकर उनके सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर और मुख्य सरगना तक पहुंचकर कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर में दर्ज अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही तीन आरोपियों- राकेश ठाकुर, संजय उके और परमानंद साहू को 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे गांजा भिलाई निवासी जगदीप उर्फ जगदीश राउलकर को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी जगदीप उर्फ जगदीश राउलकर (46 वर्ष), निवासी बैकुंठधाम, जेपी नगर वार्ड क्रमांक 31, भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और इस तरह के मामलों में अंतिम सरगना तक पहुंचकर गिरफ्तारी की जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसे अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: 9.28 लाख का गांजा जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार











