तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, साथी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आमदी रोड स्थित कोयला भट्ठा के पास खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बनबगौद निवासी नीलेश ध्रुव (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी बलिडेरा निवासी हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक (क्रमांक सीजी 05 एक्यू 7223) से आमदी की ओर से धमतरी लौट रहे थे।
इसी दौरान मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नीलेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरीश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना पर अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल











