11वीं की छात्रा और बीसीए के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रा के पास सुसाइड नोट बरामद, मम्मी-पापा…से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में अलग-अलग जगहों पर एक छात्रा और एक छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं छात्र बीएससी बीसीए सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना और स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का है।
कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा वीणा ठाकुर ने शनिवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जरवाय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 3 बजे वह पढ़ाई करने के लिए घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में गई थी। सुबह 6 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां वीणा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। घटना की सूचना पर मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा “सॉरी मम्मी-पापा, मामा-मामी… अब कभी परेशान नहीं करूंगी।”
बताया जा रहा है कि मृतिका के माता का स्वर्गवास हो गया है और वह अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।मृतका के मामा के अनुसार एक दिन पहले शुक्रवार को वह अपने पिता और रिश्तेदारों से मिलने गई थी और रात में वापस अपने मामा के घर लौटी थी। उसका व्यवहार सामान्य था। वह पढ़ाई के लिए ऊपर गई और कुछ देर बाद उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीसीए छात्र ने घर में लगाई फांसी
वहीं, स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित आर्यनगर में रहने वाले 19 वर्षीय छात्र उमेश कुमार साहू ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रूंगटा कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उमेश ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह पंखे से फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उमेश के पिता, जो ऑटो चालक हैं, घटना के समय काम पर निकले हुए थे। उन्हें फोन पर बेटे की मौत की खबर मिली। परिजनों का कहना है कि उमेश पढ़ाई में सामान्य था और किसी प्रकार का दबाव भी नहीं था, जिससे उसकी आत्महत्या रहस्य बनी हुई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हेडफोन लगाए मिली लाश, पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट











