निषाद समाज पांच पाली परिक्षेत्र बुढेनी का चुनाव संपन्न, बहुर निषाद बने अध्यक्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– निषाद समाज पांच पाली परिक्षेत्र बूढ़ेनी का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धमतरी जिले के ग्राम नवागांव स्थित निषाद सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में समाज के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के पांच गांव – नवागांव, चन्द्रसुर, बूढ़ेनी, भेंडरी और चंदना (विकासखंड मगरलोड, जिला धमतरी) के निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज की एकजुटता और विकास को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर बहुर निषाद को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में कमल निषाद और रवि निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर बीरबल निषाद का चयन किया गया, वहीं संरक्षक के रूप में रामसिंग निषाद को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सह सचिव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिससे समाज में एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेस क्लब राजिम की पहली बैठक संपन्न; सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन, मार्च में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button