इंस्टाग्राम की दोस्ती: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने युवती को प्यार और शादी के झूठे वादों में फंसाकर उसके साथ अनाचार किया। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अनिकेत तांडे (20), निवासी सोनादुला थाना अकलतरा से हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को सभ्य और भरोसेमंद बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। इतना ही नहीं, उसने युवती के घर पहुंचकर परिजनों के सामने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और शादी का प्रस्ताव भी रखा।

विश्वास जीतकर किया दुष्कर्म

परिवार और युवती का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। समय बीतने के साथ जब युवती को आरोपी के झूठ और धोखे का अहसास हुआ, तब उसने साहस दिखाते हुए थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(ड), 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर के हीरापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

इंस्टाग्राम पर फंसाया, शादी का झांसा देकर रायपुर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button