राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जाँच कर दिए निर्देश
कलेक्टर ने धान संग्रहण केंद्र कुण्डेलभाठा में धान उठाव और संग्रहण की व्यवस्था का किया अवलोकन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने गुरुवार राजिम एवं फिंगेश्वर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पीएम श्री प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल पथर्रा का निरीक्षण करते हुए शिक्षा, साफ-सफाई, पोषण, आधारभूत सुविधाओं तथा बच्चों की शैक्षिक रुचियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने स्कूल में माध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, तथा बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे बच्चों को निर्धारित मापदंड के अनुसार मध्यान्ह भोजन कराये।
इसके उपरांत उन्होंने बालिका शौचालय की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि शौचालयों को नियमित रूप से साफ-सुथरे रखें। किचन रूम को व्यवस्थित रखने, गैस सिलेंडर सहित अन्य व्यवस्थाओं के सुरक्षित उपयोग करने को कहा। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते हुए उन्होंने मैदान की स्थिति, बच्चों के खेलने के स्थान, तथा विद्यालय के हरियाली की भी सराहना की और इन्हें नियमित रूप से संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित बच्चों की जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यालय में स्थापित आईसीटी (कम्प्यूटर) लैब का निरीक्षण किया और देखा कि बच्चे कम्प्यूटर का उपयोग किस प्रकार कर रहे हैं।
उन्होंने शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी बच्चों को कम्प्यूटर संचालन, बेसिक डिजिटल स्किल, तथा इंटरनेट साक्षरता की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्राइंग, पेंटिंग, लेटर टाइपिंग जैसी गतिविधियों को बच्चों के लिए अत्यंत लाभप्रद बताते हुए कहा कि इनसे बच्चों की रचनात्मक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।
धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण

इसके उपरांत कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा पहुँचे। उन्होंने यहाँ खरीफ सीजन में खरीदे गए धान के उठाव की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान का उठाव तेजी से कराएं। ताकि भण्डारण में किसी प्रकार की समस्या न आए। उठाव की एंट्री समय पर दर्ज करने, अधिक श्रमिक लगाने और संग्रहण केंद्र को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आकस्मिक बारिश से निपटने के लिए नये केप कव्हर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि धान को बारिश से बचाने के लिए नयें केप कव्हर लगाया है। इसके अलावा शासन द्वारा नये केप कव्हर भी उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सिर्रीकला पहुँचकर राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व पखवाड़ा लगाने के पूर्व गाँव में अच्छेे से मुनादी कराएं ताकि अधिक से अधिक लोग आकर अपने राजस्व संबंधि कार्यो का निराकरण करा सके। कलेक्टर ने ग्रामीणों से रबी सीजन में दलहन, तिलहन और गेहूं जैसी फसलों को लगाने की सलाह दी। उन्होंने गॉवों में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर का निरीक्षण
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आएं मरीजों एवं परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में आएं ग्रामीणों ने बताया कि आज यहॉ 31 महिलाएँ सोनोग्राफी कराने पहुची हुई थी। जिसमें से हाई-रिस्क के 8 महिलाएं थी। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सीएमएचओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजिम श्री विशाल महाराणा, डीएमसी श्री शिवेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











