पीएमश्री हरिहर नवापारा का अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी, मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद
व्यवसायिक शिक्षा,लैब, लाइब्रेरी सहित प्रत्येक गतिविधि की ली जानकारी, मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा नवापारा में का निरीक्षण किया। ऋचा शर्मा उक्त पीएमश्री स्कूल की प्रभारी भी हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी श्रीमती शर्मा ने पीएमश्री शाला के विकास सहित व्यवसायिक शिक्षा, लैब, लाइब्रेरी सहित प्रत्येक गतिविधि की ली जानकारी ली।
अधिकारियों द्वारा विद्यालय की समग्र (Holistic) प्रगति रिपोर्ट के 21 बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक दक्षता के स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के परीक्षा परिणाम, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, मीडिया रूम, मध्यान्ह भोजन योजना एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कक्षाओं, मीडिया रूम, विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्टाफ रूम तथा विद्यालय परिसर के उद्यान का स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया।
मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद

निरीक्षण दल ने मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी लिया और उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं प्रबंधन की सराहना की। साथ ही सभी विभागों के शिक्षकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव आमंत्रित किए, जिससे प्रत्येक विभाग को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके। स्कूल द्वारा दी गई जानकारी में उन्हे बताया गया कि शाला में विगत 10 वर्षों से संचालित व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों में रोजगार प्राप्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम रवि सिंह, नवापारा तहसीलदार सहित रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, बीएमसी समग्र शिक्षा रायपुर अरुण शर्मा, एपीसी प्रभारी पीएमश्री विश्वरंजन मिश्रा तथा अभनपुर विकासखंड की शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू, प्राचार्य एफ के दानी उपस्थित थे।
निरीक्षण दल ने विद्यालय के सुव्यवस्थित प्रबंधन, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं समर्पित कार्यशैली से अधिकारीगण अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए तथा विद्यालय परिवार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह निरीक्षण विद्यालय के गुणवत्ता उन्नयन एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1











