तपती गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला : समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तपती गर्मी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त, गैर  अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक बंद रखने की घोषणा की गई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

बता दे कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने से ही बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग और अन्य जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रदेश के सभी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में भीषण गर्मी के कारण कई स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आई थीं। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन ने यह फैसला लिया है, ताकि उन्हें गर्मी और लू के प्रकोप से बचाया जा सके। सरकार के इस निर्णय से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है। वहीं प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की नई शुरुआत: रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button