CBSE 10th में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार, अभिनव साहू बने क्लास टॉपर, इन्होंने भी बनाया स्थान

92 प्रतिशत के साथ फाल्गुनी साहू रही द्वितीय, 91 प्रतिशत अंक के साथ अंश चंद्राकर रहे तृतीय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र के दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल पटेवा के बच्चो ने सीबीएसई दसवीं वीं बोर्ड परीक्षा में अपना दमखम दिखाते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। मंगलवार को जारी हुए दसवीं बोर्ड कक्षा की परीक्षा परिणाम में संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

संस्था में दसवीं कक्षा के टॉप तीन बच्चों में अभिनव साहू ने 95 प्रतिशत के साथ कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वही द्वितीय स्थान पर फाल्गुनी साहू 92 प्रतिशत व तृतीय स्थान अंश चंद्राकर 91 प्रतिशत ने प्राप्त किया हैं। इसी तरह संस्था क़े अन्य होनहार बच्चों मे चतुर्थ स्थान रिया साहू 90 प्रतिशत, डी. साईं 87.4 प्रतिशत व मोनाली मालाकार ने 85.4 प्रतिशत पाकर विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया। इसी तरह संस्था के अन्य बच्चों ने भी शानदार सफलता हासिल की है।

संस्था ने दी बधाई

सभी सफल बच्चो ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनो व संस्था को दिया। सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को संस्था क़े प्रेसिडेंट प्रकाश दावड़ा, चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही संस्था की सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा, प्राचार्य श्रीमती यास्मीन खान, बोर्ड कक्षाओ क़े शिक्षक व विद्यालय क़े अन्य स्टॉफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही भविष्य में और बेहतर रणनीति क़े साथ कार्य करते हुए और उत्कृष्ट परिणाम लाने की बात कही।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों क़े अच्छे परिणाम क़े लिए पूरी प्लानिंग क़े साथ कार्य किया गया था, जिसके चलते परिणाम अच्छा आया। ज्ञात हो नवापारा से लगे पटेवा में संचालित दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई माध्यम का स्कूल हैं, जहाँ पढ़ाई के अतरिक्त अन्य गतिविधियों को भी शानदार ढंग से सिखाया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : CBSE ने जारी किया 10th 2026 का रिजल्ट, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर, इस लिंक से सीधे देखे अपना रिजल्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button