शादी का झूठा वादा, 12 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर 12 साल तक युवती का शारीरिक शोषण करते रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

2014 से कर रहा शोषण

पुलिस के अनुसार थाना फरसाबहार क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गांव का ही आरोपी मुकेश पैंकरा (33) बीते लगभग 12 वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2014 में जब वह 8वीं कक्षा में पढ़ती थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। 13 अप्रैल 2014 को घर में अकेली पाकर उसने जबरदस्ती की।

इसके बाद आरोपी लगातार विवाह का झूठा वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी बताया कि 9 अप्रैल को आरोपी उसे कोर्ट मैरिज कराने के बहाने जशपुर ले जा रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर उसने दोबारा दुष्कर्म किया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी जेल भेजा

शिकायत के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(N) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर विस्तृत विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म: शादी का सपना दिखाकर लूटता रहा आबरू, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button