बीच सड़क युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा; CCTV फुटेज आया सामने-VIDEO, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे बर्न ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है, फिर बाइक से कुछ दूरी तय कर सड़क किनारे रुकता है और अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लेता है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.33 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटों में घिरा युवक करीब 20 मीटर तक दौड़ता रहा और फिर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को पहले सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
युवक ने पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में घटना को हादसा बताया है, जबकि ब्ब्ज्ट फुटेज में वह खुद आग लगाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1











