नवापारा में दानवीर भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– त्याग, तपस्या और दानशीलता के प्रतीक दानवीर भामाशाह की जयंती मंगलवार को नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक जनों के अलावा स्थनीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे काली मंदिर के सामने स्थित भामाशाह चौक पर विशेष पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने सामूहिक आरती की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शाम को चौक पर सैकड़ों दीप जलाकर उत्सव को यादगार बना दिया। इस दौरान ‘जय दानवीर भामाशाह’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू उपस्थित रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन त्याग और सेवा की अद्वितीय मिसाल है।

दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी संपूर्ण संपत्ति मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। महाराणा प्रताप के संघर्षकाल में उनकी आर्थिक सहायता आज भी देशभक्ति और समर्पण की अनुपम मिसाल मानी जाती है।

बड़ी संख्या में सामाजिकजन हुए शामिल

आयोजन की सफलता में नगर साहू समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष भागवत साहू, धनमती साहू, संगठन सचिव ठाकुर राम साहू, सचिव गेंदलाल साहू, कोषाध्यक्ष लखन साहू, मेघनाथ साहू, रविशंकर साहू, रज्जु साहू, हेमलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ की मीना साहू, लोकिन अर्जुन साहू, नंदिनी साहू, भूमिका साह, युवा प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र साहू, प्रतीक साहू, दाऊ साहू, गजेंद्र साहू, किशन साहू, लक्की साहू, चेतन, राजू, तेजेश्वर, टीकम, नीलकंथ, गज्जू, व्यापार प्रकोष्ठ से डिगेश्वर साहू, आलोक डॉ चन्द्रिका साहू, कोमल साहू, संतोष साहू, त्रिलोक साहू, सोहेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू के अलावा युवाओं, व्यापारियों और महिलाओं सराहनीय भागीदारी रही।

अनेक जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर सहभागिता निभाई। जिसमें लोमेश्वरी साहू, पूजा कंसारी, हर्षा कंसारी, निर्मला धीरज साहू, फागु देवांगन, अजय साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, योगिता सिन्हा, प्रभा बांसवार, चतुर जगत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष परदेसी साहू, मयाराम साहू, धीरज साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों शामिल हुए, जिसका समाज द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

भामाशाह साहू सद्भाव समिति की पहल, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button