एक ही पेड़ पर लटके मिले शादीशुदा महिला और युवक के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादीशुदा महिला और युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परसोदा के पास पाकुरभाट मार्ग से अंदर स्थित एक खेत में रविवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

45 किमी दूर पेड़ पर लटके मिला शव

प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गब्दी निवासी 40 वर्षीय संतोषी बाई यादव और 25 वर्षीय थलेश खरांशु के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। संतोषी बाई शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं, जबकि थलेश अविवाहित था। दोनों मजदूरी का काम करते थे और एक-दूसरे के पड़ोसी थे।

पुलिस के अनुसार, संतोषी बाई शनिवार सुबह करीब 11 बजे बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अर्जुन्दा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान थलेश के भी लापता होने की जानकारी सामने आई। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों शनिवार को बस के जरिए झलमला पहुंचे थे, जहां से वे पैदल परसोदा के खेत तक गए। घटनास्थल से दोनों के चप्पल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

प्राथमिक तौर पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मृतकों की नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button