प्रोजेक्ट सिग्नल के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपी एक्टिवा की चाबी, यातायात जागरूकता मॉडल में यह स्कूल रहा अव्वल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ‘प्रोजेक्ट सिग्नल – सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भविष्य’ का संचालन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 30 स्कूली बच्चों की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों एवं युवाओं को यातायात नियमों और हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। जिला शिक्षा विभाग, यातायात पुलिस एवं होंडा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में यह तय किया गया था कि जिले के सभी स्कूलों के बच्चे यातायात जागरूकता पर आधारित मॉडल तैयार करेंगे और विजेता मॉडल बनाने वाले विद्यालय को होंडा एक्टिवा उपहार स्वरूप दी जाएगी।

इसके साथ ही सभी विद्यालयों में “रोड सेफ्टी क्लब” के गठन पर भी जोर दिया गया, ताकि छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज में यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई जा सके। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट सिग्नल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभियान के विजेता स्वामी आत्मानंद अडवानी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरगांव के विद्यार्थियों को एक्टिवा की चाबी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। प्रोजेक्ट सिग्नल के माध्यम से स्कूली बच्चे समाज में सुरक्षित यातायात का संदेश पहुंचा रहे हैं, जो सराहनीय है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर स्काईवॉक ब्रिज का शेष निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी, उच्च अधिकारियों की निगरानी में हो रहा काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button