चरमसुख की चाह में युवक की मौत, मंगेतर को खुश करने सेक्स पावर खाई गोलियों, संबंध से पहले ही थम गई युवक की सांसें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आधुनिक जीवनशैली में त्वरित सुख की चाह कई बार घातक साबित हो रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जहां कथित तौर पर सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज के चलते 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान नागपुर निवासी रोहित लाल के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के पीजी फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी और वह अपनी मंगेतर से मिलने की तैयारी में था।

मुलाकात से पहले ही टूटी सांसें

जानकारी के अनुसार, रोहित ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए फ्लैट पर बुलाया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों का सेवन किया। आशंका है कि दवाओं के ओवरडोज के कारण उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब रोहित के सहकर्मियों ने उसे लगातार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।

खुशियों के बीच पसरा मातम

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रोहित मृत अवस्था में मिला। कमरे से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद जहां एक ओर मंगेतर स्तब्ध है, वहीं परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। होने वाली पत्नी इस सदमे से उबर नहीं पा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और विसरा तथा बरामद दवाओं को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

छात्र ने की डांस शिक्षक की हत्या, अननेचुरल सेक्स के लिए बना रहा था दबाव, सुनसान जगह बुलाकर रेता गला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button