मदद के बहाने एटीएम ठगी: महिला के खाते से 30 हजार पार, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मदद के बहाने अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम की है।

जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर निवासी उषा राठौर (61 वर्ष) 23 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4.30 बजे मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचीं। उन्होंने अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले, लेकिन इसके बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।

इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवक मदद के बहाने उनके पास पहुंचे और कस्टमर केयर में कॉल करने की बात कहकर उन्हें गुमराह करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने किसी तरह उनकी जानकारी हासिल कर ली और सरकंडा स्थित एटीएम से अलग-अलग समय में तीन बार में कुल 30 हजार रुपये निकाल लिए।

कुछ देर बाद ठगी का अहसास होने पर महिला ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने इस संबंध में क्राइम ब्रांच और बैंक में भी लिखित शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 3(5) एवं 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और एटीएम कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधार कार्ड दुरुपयोग का डर दिखाकर साइबर जाल: फर्जी पुलिस बनकर शिक्षिका से 14.60 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button