मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तिथि बदली, गरियाबंद जिले के सभी परियोजनाओं निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा विवाह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 03 मई 2026 रखा गया था। राज्य शासन के मंशानुरूप तिथि मे परिवर्तन करते हुये मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन आगामी 08 मई 2026 को जिले के सभी परियोजनाओं द्वारा निर्धारित स्थलों मे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो माता पिता अपने विवाह योग्य लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराना चाहते है ऐसे जोड़ों का पंजीयन आंगनबाड़ी केन्द्रों व संबंधित परियोजना कार्यालय से 07 मई 2026 तक करा सकते है। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गयी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रचार-प्रसार करते हुये पात्र निर्धन परिवारों की कन्याओं को अधिक से अधिक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में ट्रैफिक नियम सख्त: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस निरस्त, नियम तोड़े पर घर पहुंचेगा चालान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button