छत्तीसगढ़ का मौसम : अगले 5 दिनों तक तुफान, बिजली और बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए आरेंज-यलो अलर्ट जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं (अंधड़), गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।

चेतावनी और अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से (बस्तर संभाग) और कुछ उत्तर-पश्चिमी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ तेज हवाओं और बारिश की अधिक संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कल 3 मई 26 को प्रदेश में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो दो दिनों के बाद बढ़कर 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

प्रमुख शहरों का हाल

राजनांदगांव पिछले 24 घंटों में यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 42.0°C दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 19.6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में आज (2 मई) आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। यहाँ अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में मैनपुर और चंद्रपुर जैसे क्षेत्रों में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण गर्मी में गरियाबंद के गांवों को राहत, एक सप्ताह नहर से मिलेगा पानी, पानी का सही उपयोग करने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button