बिजली बंद सूचना: नवापारा के इन इलाकों में कल बंद रहेगी बिजली सप्लाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में कल 16/05/2026 दिन शनिवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 08 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवापारा शहर क्षेत्र में कल दिनांक 16/05/2026 दिन शनिवार को 33/11 केवी पारागांव में पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कारण प्रातः 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पारागांव सब स्टेशन से निकलने वाले समस्त फीडर की लाइन बंद रहेगी। वहीं समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

इन्हे रहेगी राहत

लाइन बंद होने से दम्मानी कॉलोनी, पारागांव, ओमशांति कॉलोनी, राजा कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गांधी चौक, हटरी बाजार, सोमवारी बाजार, रामजानकी पारा, ब्राह्मण पारा, मंडी चौक, तिरंगा चौक, एवं गोड़पारा से सत्यम चौक, खोली पारा, छांटा रोड, चम्पारण चौक, नया रेलवे स्टेशन पारा, बढ़ई पारा, मस्जिद एरिया एवं सतनामी पारा, रायपुर रोड तक जुड़े समस्त उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इस तरह सम्पूर्ण नवापारा में कल बिजली प्रभावित रहेगी। सिन्धी कालोनी और शीतलापारा के उपभोक्ता जो तर्री फीडर से जुड़े हुए वे इससे प्रभावित नहीं होंगे।

अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बिजली लाइन ट्रिप होने की मुख्य वजह एक पावर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी है। इसी समस्या को दूर करने के लिए खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद भीषण गर्मी के दौरान बार-बार बिजली बंद होने और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेट्रोल डीजल के लिए लंबी लाइने: रायपुर कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की ली बैठक, कहा-आम जनता को न हो तकलीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button