पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार कार: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर; शादी में जा रहे थे सभी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर से शादी समारोह में शामिल होने पंडरिया जा रही तेज रफ्तार कार नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार हादसा गंडई मोड़ के पास फोक नदी पुल पर हुआ। कार में कुल 6 युवक सवार थे, जो पंडरिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुल के पास खतरनाक मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सीधे नदी में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चार युवकों अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: राजिम-छुरा मार्ग पर पीएचई विभाग की गाड़ी और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button