बंद पड़े स्कूल में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, KYC कराने निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बंद पड़े स्कूल परिसर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना मनेंद्रगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ की रहने वाली 45 वर्षीय बबीता यादव सोमवार दोपहर घर से बैंक संबंधी KYC कराने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं, तब परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह लोको मोहल्ले स्थित वर्षों से बंद पड़े मदन प्रसाद स्कूल परिसर में लोगों ने एक महिला की चप्पल और थैला देखा। शक होने पर जब अंदर जाकर देखा गया तो महिला का शव फंदे पर झूलता मिला।

यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए और तत्काल वार्ड पार्षद और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बंद पड़े स्कूल परिसर में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, परिजनों ने मांगी न्यायिक जांच और वीडियोग्राफी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button