मजाक से शुरू हुआ विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

करेलीबड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही - घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मामूली विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीच सड़क पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई की रात करीब 9.30 ग्राम करेलीबड़ी में आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दे रहा था। तभी हिमांशु राज साहू (18 वर्ष) ने उसे गाली-गलौज करने से रोका, तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोपी ने हिमांशु को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे स्टील के धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया।

आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोस्तों ने घायल हिमांशु को तत्काल शासकीय अस्पताल करेलीबड़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवापारा रेफर किया गया।

झाड़ियों से बरामद हुआ खून से सना चाकू

प्रार्थी की रिपोर्ट पर करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 109(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू आरोपी के किराये के मकान के पास झाड़ियों से बरामद कर जब्त किया है।

आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा (21 वर्ष) निवासी करेलीबड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button