हैवान पति की दरिंदगी: गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हैवान पति ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले पत्नी के साथ बर्बरता से मारपीट की, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की हथियार डाल दी। मामला सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप अगरिया ने दो दिन पहले अपनी पत्नी हीराबाई (23 वर्ष) के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद आरोपी पति घायल पत्नी को खुद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को सड़क हादसे की झूठी कहानी सुनाई। वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुले राज
डॉक्टरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए। बताया गया कि महिला के शरीर पर 16 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के प्राइवेट पार्ट से करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती (हथियार) बरामद हुई। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि महिला 3 महीने की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई।
बच्चों के सामने बेरहमी से पिटाई
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं। आरोपी प्रदीप अगरिया शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन आरोपी ने घर में ही पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घर की जांच में कमरे और दरवाजे के पास खून के निशान मिले। पुलिस को घसीटने के भी सबूत मिले हैं। मृतका की 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने उनकी आंखों के सामने मां को बेरहमी से पीटा, जबकि बच्चे डर के मारे सहमे हुए कोने में बैठे रहे।
डैम के पास से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप अगरिया को डैम के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











