जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 21 मई को, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 21 मई 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार, महासमुन्द में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इनमें विजय क्लियरिंग एजेंसी, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी, आईटीएम एजुटेक इंडिया लिमिटेड तथा एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 रिक्त पद उपलब्ध हैं।

इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होवें। रोजगार मेले में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पदवार योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/पर अवलोकन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा GD कांस्टेबल एवं GD राइफलमैन की परीक्षा 31 मई 2026 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button