प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या! गला घोंटा, फिर चाकू से रेता.. शव को कीचड़ में फेंककर भागे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को रेलवे पटरी किनारे कीचड़ भरे खेत में फेंक दिया गया, ताकि वारदात छिपी रहे। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
“राउरकेला जा रहे हैं” कहकर निकले, फिर लौटी सिर्फ पत्नी
जानकारी के मुताबिक झारखंड के सिमडेगा निवासी विनोद लोमगा 18 मई को अपनी पत्नी पूनम लोमगा के साथ घर से निकला था। पूनम ने परिवार को बताया था कि दोनों राउरकेला पैसे लेने जा रहे हैं। लेकिन 20 मई को पूनम अकेले वापस लौट आई। उसने परिवार को बताया कि विनोद काम के सिलसिले में राउरकेला में ही रुक गया है। शक तब गहराया, जब विनोद का मोबाइल भी पूनम के पास मिला और परिवार से उसकी कोई बात नहीं हो सकी।
प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
परिजनों ने 21 मई को ओडगा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जब पूनम से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जो सच उगला, उसने सभी को सन्न कर दिया। पूछताछ में पूनम ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी सुगड टोपनो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।
आरोपियों ने विनोद को पैसे दिलाने का झांसा देकर लोकल ट्रेन से बिलासपुर बुलाया। यहां रेलवे स्टेशन के आगे सुनसान इलाके में 19 मई की सुबह करीब 3 से 5 बजे के बीच पहले गमछे से उसका गला घोंटा गया, फिर चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
शव को कीचड़ में फेंककर भागे
हत्या के बाद आरोपी शव को रेलवे पोल संख्या 722/2 और 722/3 के बीच पटरी किनारे पानी और कीचड़ से भरे खेत में फेंककर फरार हो गए। आरोपियों को उम्मीद थी कि शव छिपा रहेगा और किसी को भनक नहीं लगेगी। बाद में परिजन और पुलिस बिलासपुर पहुंचे, जहां राजेश लोमगा ने शव की पहचान अपने बड़े भाई विनोद लोमगा के रूप में की। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मां-बेटे का खौफनाक खेल, पति की हत्या कर फंदे से लटकाया, आत्महत्या की साजिश बेनकाब, जानिए पूरा मामला











