रायपुर खनिज विभाग की छापेमार कार्रवाई: दो क्रेशर सील, पर्यावरण नियम तोड़ने पर तीन खदानों को नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने की छापेमारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक राजेश मालवे के नेतृत्व में जिला खनिज विभाग की टीम ने सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर ग्राम धनसुली में जांच की। जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रेशरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

जांच में पाया गया कि मेसर्स महामाया मिनरल्स के पार्टनर भूपेंद्र बंसल तथा सन्नी अरोरा की खदान और क्रेशर में बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा था। यह काम नियमों के खिलाफ था। इस पर जिला खनिज टीम रायपुर ने तत्काल प्रभाव से दोनों क्रेशरों को सील कर दिया और अवैध काम को बंद करा दिया।

इसके साथ ही बस्ती के आसपास स्थित आमिर अली खदान, महामाया मिनरल्स एवं सतिंदर कौर की खदान को नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों को पर्यावरण नियम, खनिज नियम तथा खान सुरक्षा अधिनियम की शर्तों के अनुसार ही खनन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग पर हो रहा था निर्माण, रायपुर जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button