नवापारा के राधाकृष्ण मंदिर में अखंड संगीतमय श्री रामचरित मानस पाठ का होगा आयोजन, श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ लेने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के समीप स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 24 घंटे के अखंड संगीतमय श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट कमेटी, नवापारा द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सेठ भागीरथ चतुर्भुज अग्रवाल द्वारा नगर को समर्पित इस प्राचीन मंदिर में वर्षभर विविध धार्मिक एवं मांगलिक उत्सव आयोजित होते रहते हैं। इस वर्ष अधिक मास, जिसे भगवान विष्णु का प्रिय पुरुषोत्तम मास कहा जाता है, की विशेष महिमा को देखते हुए मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन रखा गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास में दान, तीर्थ स्नान, जप, तप, भागवत कथा, गीता पाठ, तुलसी पूजन एवं हरिनाम संकीर्तन का विशेष महत्व माना गया है। इन कार्यों से श्रद्धालुओं को अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। वर्तमान में नगर में विभिन्न स्थानों पर रामकथा, अखंड रामनाम जाप, सुंदरकांड पाठ एवं रामायण पाठ जैसे आयोजन भी चल रहे हैं।

हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा सम्पन्न

इसी क्रम में राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार मोहनलाल अग्रवाल एवं ट्रस्टी गोपाल गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की महिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड संगीतमय श्री रामचरित मानस पाठ आयोजित किया जाएगा, जो निरंतर अनवरत चलता रहेगा। यह पाठ शनिवार 30 मई को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा तथा 31 मई को प्रातः 11 बजे संपन्न होगा। इसके पश्चात हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र की सभी रामायण मंडलियों, सुंदरकांड समितियों, महिला मानस मंडलियों एवं धर्मप्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

श्रद्धा व उल्लास के संग मनाया गया श्री रामजन्मोत्सव, श्री सत्यनारायण मंदिर में गुंजा जयघोष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button