खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत और बोल्डर परिवहन करते 8 हाइवा जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने रातभर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत और बोल्डर का परिवहन कर रहे कुल 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे एवं सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लोड कर परिवहन कर रहे 6 हाइवा तथा तुमगांव क्षेत्र से बोल्डर लेकर आ रहे 2 हाइवा को रोककर जांच की गई।

वाहन चालकों के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों से खनिज परिवहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। दस्तावेजों के अभाव में सभी वाहनों को अवैध परिवहन की श्रेणी में मानते हुए जब्त कर लिया गया। खनिज विभाग की टीम ने जब्त किए गए वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उपरवारा थाना और माना थाना की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। अब प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रातभर चला अभियान, मचा हड़कंप

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ रातभर चली इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, लुकेश वर्मा, अज्जू मानिकपुरी और दयाराम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध खनिज खनन पर रायपुर जिला प्रशासन सख्त: अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही, 1 मशीन और 28 वाहन जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button