बीच सड़क पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में इरफान बघीरा (26 वर्ष) पिता शेख खलील का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब वे घरों से बाहर निकले तो गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा। शव के आसपास भारी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने इसी भारी पत्थरों से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मौके पर निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक के परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसके संबंधों, गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय युवक किसके साथ था और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह तो नहीं है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बोआई के दौरान विवाद, खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हत्या, इस बात पर हुआ विवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button