तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर; ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 की रात करीब 1.30 बजे तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनआर 3267 ने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एटी 7824 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ जांच शुरू की। हादसे में तिफरा निवासी आकाश वर्मा (23 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे में घायल अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल











