नवापारा के शीतला तालाब में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के शीतला तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह एक दिन पहले रात को घर से निकला था, दूसरे दिन शाम को उसका शव तैरते हुए मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 23 जून की शाम तालाब पहुंचे लोगों ने तालाब किनारे एक शव तैरते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान शंकर निषाद (43 वर्ष), पिता गैंद लाल निषाद, निवासी नवापारा के रूप में हुई है। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर निषाद 22 जून को घर से गुड़ाखू करने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार शाम शीतला तालाब में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया।
प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से तालाब में डूबने पर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद घर में शोक का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: गुलाब गार्डन में चाकूबाजी, तीन युवकों पर हमला, अज्ञात आरोपी फरार











