प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ: कोई पात्र परिवार न छूटे, ग्राम सभाओं में पहुंचें ग्रामीण – विधायक रोहित साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक आवासहीन परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 24 जून से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इस संबंध में राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र की जनता से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में सहभागी बनने की अपील की है।
विधायक श्री साहू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) का ग्राम सभाओं में अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा। मार्गदर्शिका एवं एसओपी के अनुसार प्राथमिकता सूची तैयार कर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी तथा ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थायी प्रतीक्षा सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पात्र हितग्राहियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सूची का अवलोकन करें तथा पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल कराने एवं किसी भी त्रुटि के निराकरण हेतु दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में भाग लें। विधायक श्री साहू ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार पक्के आवास के लाभ से वंचित न रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
बच्चे बड़े सपने देखें और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी – रोहित साहू











