नाबालिग बालिका से दुष्कर्म: राजिम से आरोपी गिरफ्तार, घर से भगाकर किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजिम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना मिलने पर सिहावा थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान, मेडिकल टेस्ट और जांच के दौरान मिले अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राकेश डहरिया पिता रामजी डहरिया (33), निवासी ग्राम कौंदकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर साथ छोड़ा, पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button