ट्रेलर ने युवक को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया नेशनल हाईवे जाम, मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम टपरदा निवासी शंकरध्वज निषाद (40) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बड़े भंडार रोड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर की ओर से रायगढ़ जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकरध्वज निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शव रखकर किया नेशनल हाईवे जाम

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव रायगढ़-सराईपाली नेशनल हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा, आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सड़क हादसों पर रोक लगाने की मांग की।

सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मानिकचौरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button