कोपरा नगर पंचायत तोड़फोड़ मामले में 7 कांग्रेसी गिरफ्तार, सीएमओ ने दर्ज कराई थी एफआईआर
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत कार्यालय में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कल नगर पंचायत कोपरा के घेराव के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कार्यालय में लगी नेम प्लेट, कंप्यूटर, दरवाजे समेत अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इसका वीडियो भी सामने आया है।
सीएमओ ने दर्ज कराई FIR

घटना के बाद नगर पंचायत कोपरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने पांडुका थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू, कांग्रेस पार्षदों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर लोक संपत्ति को नुकशान करने की धारा लगाई गई है।
प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाए जाने के चलते सभी आरोपियों को राजिम एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में सक्षम जमानत प्रस्तुत किए जाने के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपीयों की भी पहचान जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











