गरियाबंद के जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पानीगांव के पास जंगल में कमलू यादव (45 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से घर से बिना किसी को बताए लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह गांव के समीप जंगल क्षेत्र में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अमलीपदर पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : गरियाबंद के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button